अशोकनगर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने रविवार को शाम 6 बजे दो पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।जिसमें महिला सुरक्षा शाखा डीपीओ में तैनात निरीक्षक रितु चौहान को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं लम्बे समय से महिला थाने में तैनात उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह कुशवाहा को महिला थाने से सिटी कोतवाली थाने में भेजा गया है।