गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 अभियुक्त फरार
गाजियाबाद के थाना निवाड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोकशी में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, वहीं एक अभियुक्त फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 तमंचा, 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस और गोकशी करने के औजार बरामद किए गए हैं।