गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब से लदी पिकअप वैन को किया जब्त,1 हुआ गिरफ्तार
गया उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर राज बीघा के समीप से विदेशी शराब से लदी पिकअप वैन को जब्त किया है।गया उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने रविवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पिकअप वैन की तलाशी के दौरान 2760 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है।वहीं 1 शराब तस्कर विकास कुमार को गिरफ्तार किया है।