वारासिवनी: प्यार, धोखा और हत्या: तरुण लिल्हारे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रेमिका षडयंत्र में शामिल, गिरफ्तार
तरुण लिल्हारे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका सविता लिल्हारे को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया कि शादी समारोह में बुलाकर तरुण की सुनियोजित तरीके से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई बाद में आरोपियों ने घटना को सड़क हादसा बताकर गुमराह करने की कोशिश की। मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है