पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, हटाई गईं तीन झुग्गी-झोपड़ियां
अमरकंटक में बुधवार 3 बजे नगर पंचायत द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को वार्ड क्रमांक 12 स्थित पुराने नर्मदा मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की सहायता से दो टीन शेड मकानों और एक दुकान सहित कुल तीन झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया।