हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी के 2 आरोपियों को पकड़ा, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद
सिडकुल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से मोटरसाईकिल चोरी के 2 आरोपी पकड़े हैं। दोनों के कब्जे से पुलिस को एक एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है। आरोपी मोटरसाइकिल चुराकर उसकी नंबर प्लेट गंगा में फेंक देते थे। पुलिस ने आरोपी अंकुर और मांगेराम को दोपहर डेढ़ बजे करीब कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें बुधवार को ही जेल भेज दिया गया है।