हरिद्वार: मिस्सरपुर पहुंचे जंगली हाथी, वन आरक्षी मनीषा रावत ने संभाला मोर्चा, टला बड़ा हादसा
मंगलवार देर रात करीब 11बजे मिस्सरपुर पहुंचे जंगली हाथियों को वन आरक्षी मनीषा रावत के नेतृत्व में तैनात टीम ने खदेड़ दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची मनीषा रावत की टीम लक्सर राजमार्ग पर पहुंचे जंगली हाथियों के झुंड के पीछे पड़े हुड़दंगियों को सबक सिखाते हुए उन्हें दूरी बरतने की सलाह दी और हाथियों को सुरक्षित किया। वन विभाग द्वारा यहां टीम की तैनाती कर दी गई है।