कांके: कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा
Kanke, Ranchi | Apr 19, 2026 कांग्रेस भवन में रविवार दोपहर करीब दो बजे प्रदेश कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण के मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन कर सत्ता लाभ लेना चाहती थी, न कि वास्तव में महिलाओं को आरक्षण देना।