मंझनपुर: झील की रखवाली बनी मौत की वजह, मछुआरे की हत्या का मंझनपुर में एसपी ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
अलवारा झील में मछलियों की रखवाली करने वाले बिहार निवासी मछुआरे ब्रम्हदेव साहनी की हत्या का पुलिस ने पांच दिन बाद खुलासा कर दिया है। मछलियां पकड़ने से रोकने की रंजिश में दो युवकों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।