केरसई: किलेसेरा गांव में पांच लोगों ने स्वेच्छा से ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की
बोलबा प्रखंड के किलेसेरा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों ने शुक्रवार को 3 बजे स्वेच्छा से अपने पुरखा धर्म में घर वापसी की। इस संबंध में जानकारी देते हुए ललन मांझी ने बताया कि गांव के सहरु मांझी सहित परिवार के अन्य सदस्य पहले सरना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना चुके थे।सहरु मांझी ने समाज के लोगों के बीच कहा कि वे बहकावे और प्रलोभन में आकर ईसाई धर्म अपनाए थे।