कांके: चैंबर भवन में झारखंड चैंबर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत किया
Kanke, Ranchi | Apr 11, 2026 चैंबर भवन में शनिवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड चैंबर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत किया। इस मौके पर झारखंड चैंबर की महिला सदस्यों ने केंद्र सरकार के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण की मांग और जरुरत काफ़ी समय से की जा रही थी। उन्होंने केंद्र सरकार के इस साहसिक प्रयास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का साधुवाद किया