राजगढ़: राजगढ़: जिला पंचायत सीईओ ने बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा की
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की मौजूदगी में सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने विद्यालयवार और विषयवार परीक्षा परिणाम की शिक्षकों से समीक्षा की और अच्छे परिणाम नहीं देने वाले प्राचार्य एवं शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।