चाईबासा। शहर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की किल्लत देखने को मिल रही है। गुरुवार को शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक समाप्त हो जाने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को 4 बजे तक कई पेट्रोल पंपों पर "नो स्टॉक" का बोर्ड लगा रहा।