गोपालगंज: भोरे रोड मे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक हुआ घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे रोड में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक बाइक पर सवार होकर भोरे बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।