गोपालगंज: हजियापुर गाँव मे करंट की चपेट में आने से युवती हुई अचेत, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवती अचेत हो गई। युवती इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवती अपने घर में साफ सफाई का कार्य कर रही थी। जिससे युवती करंट के संपर्क में आ गई।