Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

शिक्षा मंत्री ने 87 लाख से बनने वाले हरिजन बस्ती धार शरघाल संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन शिमला - शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने एक दिवसीय दौरे पर कोटखाई में मौजूद थे जहाँ पर उन्होंने पराली बदरूनी पंचायत के अंतर्गत बहुप्रतीक्षित हरिजन बस्ती धार शरघाल संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। लगभग 1500 मीटर लम्बे इस संपर्क मार्ग के निर्माण में 87 लाख रुपयों का व्यय होना है। साथ ही उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। रिहाली मेले में पहुँच कर माता देवी नंदन का लिया आशीर्वाद इसके पश्चात वह देवरी खनेटी पहुंचे जहाँ पर उन्होंने जिला स्तरीय ऐतिहासिक रिहाली मेले में पहुँच कर माता देवी नंदन का आशीर्वाद लिया। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर मेले में आए लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि रिहाली मेला माँ देवी नंदन के सम्मान में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और ऐतिहासिक मेला है, जो प्रतिवर्ष सावन के महीने में मनाया जाता है, जिसमें स्थानीय और साथ लगते इलाकों से बढ़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। देवरी खनेटी में मनाये जाने वाले रिहाली मेले का इतिहास हजारों साल पुराना है, जिसका सीधा सम्बन्ध देवी नंदन और खनेटी राजपारिवार से है। यह मेला सात सौ खनेटी, चार पंचायतों पराली, बदरूनी, देवरी-खनेटी, कुल्टी और क्यारवी और पांच परगने पराली, शिल्ली, अलावंग, शुकीनाली व बसौल के निवासियों द्वारा मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त देवता बेंद्रा और डोम देवता भी इस मेले में भाग लेते हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि हमारी समृद्ध संस्कृति पूरे विश्व में अनूठी है और मेले एवं त्यौहार इसका एक प्रमुख अंग है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि वह अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और इस प्रकार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लें। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर मां देवी नंदन मंदिर प्रबंधन समिति खनेटी के सभी आयोजन कर्ताओं को रिहाली मेले सहित वॉलीबॉल टूर्नामेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाइयाँ दी और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने बताया कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया है। जहाँ खेलों से मनोरंजन तो होता ही है वहीं युवाओं के स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है और वह नशे जैसी बुराई से बचे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में उनके विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण खेल संस्थान ठाकुर रामलाल खेल छात्रावास में वॉलीबाल और कब्बडी सहित आठ खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ की छात्राएं देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। रोहित ठाकुर ने हाई मास्ट लाइट हेतू 4 लाख रूपये और मेला कमेटी व स्थानीय क्लब को 50 हज़ार रूपये देने की घोषणा भी की। कोटखाई में हो रहा सर्वांगीण विकास शिक्षा मंत्री ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस समय लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों पर लगभग 550 करोड़ रूपये व्यय किये जा रहें हैं ताकि हर एक गाँव को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके। इसके साथ 40 लाख रूपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरी खनेटी के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनो का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 1 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी खनेटी भी शामिल है, जिसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। साथ ही कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्राप्त हुई जो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के लिए सब-जज कोर्ट, वेटरनरी अस्पताल, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान सहित 182 सड़कें भी स्वीकृति हुई हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने हाल ही में क्षतिग्रस्त कोटखाई खनेटी देवरीघाट जाशला सड़क को सेब सीज़न के मद्देनज़र शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए। यह भी रहे उपस्थित इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, ज़िला परिषद सदस्य रेखा चौहान, स्थानीय पंचायत की प्रधान प्रियंका राजटा, साथ लगती पंचायतो के जन प्रतिनिधि, जुब्बल नावर कोटखाई के युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, एसडीएम कोटखाई, बीडीओ कोटखाई, अधिशासी अभियंता कोटखाई, तहसीलदार कोटखाई, टीका गौरव चंद परिहार अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।