घोड़ाडोंगरी: तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी का बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने किया निरीक्षण, पटवारियों की ली बैठक
तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी का शनिवार दोपहर करीब 1बजे बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय की व्यवस्थाएं देखी। इसके साथ ही कलेक्टर ने घोड़ाडोंगरी तहसील के पटवारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, ,नामांतरण, सहित राजस्व संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की।