घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर एचआरएमएस, यूएमआईडी एवं स्वास्थ्य शिविर किया गया आयोजित
घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एचआरएमएस, यूएमआईडी एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया। रेलवे के कल्याण निरीक्षक बैतूल अनिल महाले ने बताया कि मध्य रेल के नागपुर मंडल द्वारा घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर एचआरएमएस,यूएमआईडी एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर में कर्मचारियों को सेवा विवरण और पारिवारिक विवरण से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया गया।