घोड़ाडोंगरी: रतनपुर गांव में करीब 4 करोड रुपए की लागत के विद्युत सब स्टेशन का केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने किया भूमिपूजन
घोड़ाडोंगरी तहसील के रतनपुर गांव में शुक्रवार को करीब 4 करोड रुपए की लागत के विद्युत सब स्टेशन का केंद्रीय राज्यमंत्री डीडी उइके ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रतनपुर गांव में सब स्टेशन बनने से क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर होगी। इस दौरान घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।