आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से चोरी की घटनाओं में शामिल 3 शातिरों को गिरफ्तार, 1.86 लाख के मोबाइल फोन बरामद
जीआरपी आगरा कैण्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 1.86 लाख रुपये है। 02 मुकदमों का सफल अनावरण किया गया।