आगरा: ऑटो में सवारी बैठाकर तमंचे के बल पर लूट करने वाले गैंग का वांछित शातिर आरोपी होटल क्लार्क शिराज के पास से गिरफ्तार
थाना सदर बाजार क्षेत्र में ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक वांछित शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बस स्टैंड से यात्रियों को झांसा देकर ऑटो में बैठाता और सुनसान रास्ते पर असलहे के बल पर मोबाइल व नकदी लूटता था। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्य पहले ही जेल भेजा जा चुका है।