आगरा: नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने अलोंग में किया ताजमहल का दीदार
नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग ने आगरा पहुंचकर ताज महल का दीदार किया और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ताज भ्रमण के दौरान उन्हें प्राइवेट टूर जैसा अनुभव मिला। सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन को उन्होंने शानदार बताया। मंत्री अलोंग ने पीएम और सीएम का बेहतर प्रबंधन के लिए धन्यवाद दिया और पूर्वोत्तर के लोगों को ताजमहल देखने की अपील की।