जबलपुर: आरडीविवि में अनियमितताओं पर एनएसयूआई का हंगामा, कुलपति से मुलाकात न होने पर छात्र कक्ष में धरने पर बैठे
जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अनियमितताओं को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। एनएसयूआई के अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में कुलगुरु को सौंपे गए ज्ञापन में परीक्षा परिणामों में देरी, विभागों में शोधार्थियों से अनुचित अपेक्षाएं, केंद्रीय पुस्तकालय में अव्यवस्थाएं, शैक्षणिक गुणवत्ता में गिरावट, एनसीसी कैडेट्स के लिए सुविधाओं की क