पेटलावद: पुलिस अधीक्षक ने बामनिया चौकी से रुकमणी अहिरवार को हटाया, गोवर्धन मावी नए प्रभारी नियुक्त
आज दिनांक 3 नवंबर को शाम 7 बजे पुलिस अधीक्षक द्वारा एक आदेश जारी करते हुए बामनिया पुलिस चौकी प्रभारी रुक्मणी अहिरवार को बामनिया चौकी से हटाया गया है। वहीं नए चौकी प्रभारी के रूप में गोवर्धन मावी को पदस्थ्य किया है। एएसआई अरुण गोयल को लाइन अटैच किया है। जिसको लेकर एक आदेश जारी किया गया है।