पेटलावद: मोहनकोट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
आज दिनांक 3 नवंबर को रात करीब 8 बजे रायपुरिया पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनकोट के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक मोहनकोट से रायपुरिया की ओर आ रहा था, इस दौरान मोहनकोट के समीप उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फिर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हुआ है।