बिजनौर: गांव बादशाहपुर में जागरण देखने गए दो युवकों को गांव के दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 31, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में गांव में ही चल रहे जागरण को देखने के लिए गए सजन व दीपक को गांव के ही दबंगो ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।