बिजनौर: गांव फीना के पास अपने पति के साथ बाइक पर दवाई लेने जा रही एक महिला बाइक के आगे बंदर आने से हुई घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 30, 2024 बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव फीना के पास अपने पति के साथ दवाई लेने बाइक पर जा रही एक महिला अचानक आगे बंदर आने से गिरकर घायल हो गई। हल्दौर क्षेत्र के गांव सदनपुरा निवासी शाशीबाला अपने पति के साथ दवाई लेने जा रही थी। अचानक बाइक के आगे बंदर आ गया और वह गिरकर घायल हो गई। बाद में घायल महिला को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है