बिजनौर: गांव गंधौर में पागल कुत्ते का आतंक एक बच्चे सहित दो पर किया जानलेवा हमला
Bijnor, Bijnor | Aug 31, 2024 बिजनौर जनपद के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव गंधौर में अब गुलदार के बाद कुत्ते का आतंक बना हुआ है। एक पागल कुत्ते ने गांव में एक बच्चे सहित दो पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद बा मुश्किल उनकी जान बचाई गई। और बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी 9 वर्षीय बालक ईशान व शमशीद को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।