शाहपुरा: नई दिल्ली में आयोजित एनएफपीआरसी फाउंडेशन की कार्यशाला में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने की सहभागिता
नई दिल्ली-एनएफपीआरसी फाउंडेशन द्वारा सांसदों एवं विधायकों के लिए आयोजित महत्वपूर्ण कार्यशाला में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सहभागिता कर कौशल विकास एवं विकसित भारत के विज़न पर आयोजित विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।