जलेसर: जलेसर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार ने नगला छैय्या में JCB मशीन पकड़ी, केस दर्ज
Jalesar, Etah | May 23, 2026 एटा जिले की जलेसर तहसील में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नगला छैय्या, वीरनगर थाना अवागढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को मौके से जब्त किया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के निर्देशन में की गई। तहसीलदार संदीप सिंह ने मध्यरात्रि लगभग 12:35 बजे चलाए गए अभियान का नेतृत्व किया।