उदवंत नगर: जीरो माइल के समीप भाजपा नेता ने केंद्रीय राज्य कोयला मंत्री का भव्य तरीके से स्वागत किया
बीजेपी के नेता ने समर्थको संग जीरोमाइल आवास पर राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (कोयला एवं खनन) श्री सतीश चंद्र दूबे का सादर स्वागत एवं अभिनंदन किया। बीजेपी नेता ने कहा मंत्री के आगमन से न केवल हमारे क्षेत्र की विकास यात्रा को नई दिशा और ऊर्जा मिली है, बल्कि जनसेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को भी बल मिला है। स्वागत 1 मई गुरुवार 4 बजे किया गया।