रफीगंज: रेलवे पटरी के बीच आस्था का अद्भुत केंद्र: रफीगंज के डिहवार बाबा की अनोखी महिमा
औरंगाबाद जिले के रफीगंज रेलवे स्टेशन के पास एक ऐसा आस्था स्थल है, जो हर किसी को हैरान कर देता है। रेलवे ट्रैक के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित डिहवार बाबा (डीह बाबा) का स्थान न सिर्फ प्राचीन है, बल्कि अपनी चमत्कारी मान्यताओं के लिए भी दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डिहवार बाबा गाँव के रक्षक देवता माने जाते हैं। मान्यता है कि उनकी कृपा से गाँव हर