ललितपुर: ग्राम धोवन खेरु निवासी युवक की हत्या के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, सीओ सदर अजय कुमार ने दी जानकारी
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने शुक्रवार शाम करीबन 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खडोबरा में ग्राम धोवन खेरी निवासी दीपक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कीचड़ में पड़ा हुआ मिला था। उक्त मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो आदि साक्ष्यों के आधार पर हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है।