रफीगंज: कासमा बाजार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, तीन साल पहले हुई थी शादी; पत्नी गर्भवती, रो-रो कर बुरा हाल
कासमा बाजार से घर लौट रहे बटुरी गांव के मो तौफीक की बलार मोड़ के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मौत हो गई। हादसे में मोहम्मद मंसूर व संदीप कुमार गंभीर घायल हुए सोमवार रात्रि 10 बजे जानकारी के अनुसार संदीप के साथ एक युवक और था । तौफीक की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। दो वर्ष की बेटी है, जबकि पत्नी गर्भवती हैं। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।