गुन्नौर: गांव भोपतपुर के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिरी, बाइक सवार युवक घायल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां अनूपशहर मार्ग पर गांव भोपतपुर के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खंदक में गिर गई। इस हादसे में सरायतरीन के मोहल्ला दरबार निवासी हाजी शाहरुख घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए किया रेफर ।