बाह: बटेश्वर यमुना में गणेश विसर्जन के दौरान चार युवकों के डूबने की घटना, मोहिनी ने बचाई जान
फिरोजाबाद से गणेश विसर्जन के लिए बटेश्वर में यमुना के रानी घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं में उस समय हड़कंप मच गया जब गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक यमुना में डूबने लगे। इस दौरान घाट प्रसाद की दुकान चला रही 18 वर्षीय मोहिनी ने युवकों की चीख-पुकार सुनकर तत्परता दिखाते हुए चारों को यमुना से बाहर निकाला।