बाह: पिनाहट में भाजपा का सदस्यता अभियान आयोजित, सुग्रीव सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने दिलाई सदस्यता
भाजपा नेता सुग्रीव सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पिनाहट कस्बे में सोमवार को भाजपा का विशाल सदस्यता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पूर्व ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के आवास पर आयोजित किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।