बाह: बटेश्वर में नवागत डीएम ने किया तीर्थ धाम का भ्रमण, यमुना मईया और शिव मंदिरों की पूजा-अर्चना
सोमवार को नवागत जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तीर्थ धाम बटेश्वर का दौरा किया। उन्होंने घाटों पर भ्रमण कर यमुना मईया की पूजा-अर्चना की और बटेश्वरनाथ महाराज के मंदिर में पूजा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। डीएम बंगारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बटेश्वर धाम आकर उन्हें बेहद संतोष और आनंद की अनुभूति हुई।