बाह: बटेश्वर में नवागत जिलाधिकारी के निर्देश पर ADO पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाया गया
नवागत जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा बटेश्वर में मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश के बाद, आज मंगलवार को ADO पंचायत नरेश सिंघल ने बटेश्वर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में सचिव गौरव यादव, प्रधानपति रघुवीर वर्मा और मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर भाग लिया।