जांजगीर: जांजगीर-चांपा में जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर होगा डिजिटल सर्वे
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में जनगणना के प्रथम चरण के तहत 1 मई से मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य शुरू हो गया है। प्रगणक घर-घर जाकर भवन की स्थिति, उपयोग, कमरों की संख्या, पेयजल, शौचालय, बिजली व अन्य सुविधाओं की जानकारी जुटाएंगे। इस बार प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने नागरिकों से सही जानकारी देन