ऊंचाहार: पुरबारा गाँव में सांप काटने से युवती की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पुरबारा गांव में शुक्रवार की शाम, सांप काटने से युवती की हालत बिगड़ गई, जानकारी होने पर युवती को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के बाद युवती की हालत सामान्य बताई जा रही है।गाँव निवासी दिनेश कुमार की 22 वर्षीय बेटी पूजा घर के पास ही धान के खेत में मवेशियों को भगा रही थी, इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया।