सूरजगढ़: सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी जांच शिविर का हुआ आयोजन
गुरुवार को सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ANC जांच शिविर का आयोजन हुआ.अपराह्न 12 बजे यहां गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों की भीड़ देखी गई. शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं की विभिन्न तरह की जांच किया जा रहा था. हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिला को चिन्हित किया गया.