बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड 84 घंटा मंदिर के पास दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड 84 घंटा मंदिर के पास दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाइक चालक को जल्द हिरासत में लेकर कार्यवाही की जाएगी।