बरेली: जोगी नवादा चक महमूद के रहने वाले व्यक्ति ने दबंग पर लगाया मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप
बारादरी थाना क्षेत्र के चक्र महमूद के रहने वाले व्यक्ति ने एक दबंग पर मकान बेचने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी कई बार की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की है। एसएसपी ने तत्काल थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।