बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में पत्नी की मौत के गम में पति ने किया सुसाइड, वीडियो हुआ वायरल
बारादरी थाना क्षेत्र के कबाड़वाली गली संजय नगर के रहने वाले मुरारी लाल apne परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी का जुलाई में निधन हो गया। उसके बाद से वह काफी परेशान रहता था। उसने शुक्रवार शाम को अपने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खंगाला तो उसमें से एक सुसाइड नोट मिला।