कायमगंज: कायमगंज स्थित किला मऊरशीदाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत तालिब की एक करोड़ रुपये की संपत्ति का मकान किया गया सील
कायमगंज के गांव किलामऊरसीदाबाद में तालिब के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है तालिब गैंगस्टर जुबैर खान गैंग का सक्रिय सदस्य था।पुलिस ने तालिब के मकान और वाहन सहित कुल 1 करोड 4 लाख 74106 की चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली है और मकान को सील कर दिया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार हर्षित कायमगंज प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई हैं।