मोहम्मदी: मोहम्मदी नगर पालिका अध्यक्ष ने गुरुद्वारा साहिब के सामने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया, गुणवत्ता से समझौता न करने के दिए निर्देश
मोहम्मदी-खीरी। नगर पालिका परिषद मोहम्मदी क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गुरुद्वारा साहिब के सामने गली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय किया निरीक्षण।