जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर टाटा- दानापुर एक्स. ट्रेन से 2.4 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ रेल पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 जमुई रेल पुलिस ने जमुई रेलवे स्टेशन पर खड़ी टाटा दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से सर्च अभियान के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही युवक के पास बैग से 2.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकरपुर गांव निवासी नरेश महतो के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है।