खैरथल में जिला स्तरीय शिक्षा निष्पादन बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
Kishangarhbas, Alwar | Apr 23, 2026
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे जिला सचिवालय क्षेत्र तिजारा में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सहित ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।