राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब कृषि विभाग की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों की प्रत्येक मंडी सचिव से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने लंबित शिकायतों को लेकर उपसंचालक कृषि पर नाराजगी भी ज़ाहिर की और कहा कि व्यय स्वंय शिकायतकर्ताओं से चर्चा करें और भावांतर भुगतान की स्थिति की व्यक्तिगत जानकारी लें।